कम्प्यूटर क्या है? / What is a Computer?
कम्प्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है। यह Input लेता है, उस पर कार्य करता है और Output दिखाता है। Keyboard और Mouse Input device हैं। Monitor और Printer Output device हैं। कम्प्यूटर का मूलभूत ज्ञान नौकरी परीक्षाओं के लिए आवश्यक है।
कम्प्यूटर ऐसी मशीन है जो अत्यधिक तेजी से calculation कर सकती है, जानकारी store कर सकती है और आवश्यकता पड़ने पर result दिखा सकती है। कम्प्यूटर अपने आप नहीं सोचता, बल्कि यूजर द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार कार्य करता है।
कम्प्यूटर का कार्य तीन मुख्य भागों में समझा जा सकता है।
Input
जब हम keyboard, mouse या scanner से कम्प्यूटर को जानकारी देते हैं, उसे Input कहते हैं।
Process
कम्प्यूटर उस जानकारी पर कार्य करता है। इसे Process कहते हैं।
Output
कम्प्यूटर जो result दिखाता है, उसे Output कहते हैं। जैसे monitor पर दिखने वाला result या printer से निकला page।
Hardware
कम्प्यूटर के वे भाग जिन्हें हम छू सकते हैं, Hardware कहलाते हैं। जैसे keyboard, mouse, monitor, CPU, printer और scanner।
Software
कम्प्यूटर में चलने वाले programs को Software कहते हैं। जैसे Windows, browser, typing app, calculator और office programs।
Input devices
Keyboard, Mouse, Scanner, Microphone
Output devices
Monitor, Printer, Speaker, Projector
सरकारी नौकरी परीक्षाओं में कम्प्यूटर से जुड़े सामान्य प्रश्न पूछे जाते हैं। जैसे CPU क्या है, keyboard किस प्रकार का device है, software किसे कहते हैं, internet क्या है, और memory क्या होती है। इसलिए कम्प्यूटर का मूलभूत ज्ञान हर छात्र के लिए आवश्यक है।
पहले खुद से सोचें, फिर नीचे उत्तर पढ़ें।
- कम्प्यूटर क्या है?
- Keyboard किस प्रकार का device है?
- Monitor किस प्रकार का device है?
- Hardware किसे कहते हैं?
- Software किसे कहते हैं?
उत्तर
1. कम्प्यूटर क्या है?
कम्प्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो Input लेकर Process करती है और Output देती है।
2. Keyboard किस प्रकार का device है?
Keyboard एक Input device है।
3. Monitor किस प्रकार का device है?
Monitor एक Output device है।
4. Hardware किसे कहते हैं?
कम्प्यूटर के वे भाग जिन्हें हम छू सकते हैं, Hardware कहलाते हैं।
5. Software किसे कहते हैं?
कम्प्यूटर में चलने वाले programs को Software कहते हैं।